Spring-Loaded Fans: अब कोई भी पंखे से लटककर नही लगा पायेगा फाँसी, इंजीनियर के छात्रों ने निकाली नई तरकीब

Spring-Loaded Fans: Now no one will be able to hang himself by hanging from the fan, engineering students came up with a new idea

Spring-Loaded Fans: अक्सर देखने में आता है कि कई लोग घर  या फिर अन्य स्थानों में पंखे पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लेते हैं। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए राजस्थान के कोटा शहर के इंजीनियरिंग छात्रों ने एक ऐसा सिस्टम बनाया है कि अब कोई भी पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं कर पाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के मेडिकल और इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने स्प्रिंग लोडेड पंखे लगाने की अनूठी ट्रिक तैयार की गई है। हॉस्टल एसोसिएशन कोटा के अध्यक्ष नवीन मित्तल ने बताया कि कुछ महीनो से विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या करने की कोई घटनाएं सामने आई है इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए हॉस्टल में इंजीनियरिंग छात्रों द्वारा तैयार किए गए स्प्रिंग लोडेड पंखे लगाए गए हैं। इस नई टेक्नोलॉजी से विद्यार्थी पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं कर पाएंगे। बेंगलुरु की कंपनी ने बाकायदा इसका डेमो करके भी दिखाया है। 

जाने कैसे बच जाती है जान

जानकारी के अनुसार पंखे की राड में स्प्रिंग लोडेड की जाती है। जब भी कोई व्यक्ति पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश करेगा। उक्त व्यक्ति के वजन से पंखा सीधे स्प्रिंग के सहारे नीचे आ जायेगा और फांसी नहीं लग पाएंगे। कोई जानकारों का मानना है कि इस ट्रिक से इस तरह की आत्महत्या की घटनाएं कुछ हद तक कम होगी। 

Related Articles

Back to top button