Assembly Elections 2023: मुलताई से चंदशेखर देशमुख का नाम तय होते ही पूर्व मंत्री पांसे के होश फाख्ता, भैंसदेही से महेंद्र सिंह का नाम तय
Assembly Elections 2023: As soon as the name of Chandshekhar Deshmukh is fixed from Multai, the name of Mahendra Singh from Bhainsdehi is fixed.
Assembly Elections 2023: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्यशियों की सूची जारी की है। इस सूची में भाजपा ने मुलताई विधानसभा से पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख और भैसदेही से महेंद्र सिंह चौहान का नाम तय हुआ है। मुलताई से चंद्रशेखर का नाम तय होते ही पूर्व केबिनेट मंत्री और कांग्रेस के मुलताई विधायक सुखदेव पांसे के होश फाख्ता हो गए है। अब कांग्रेस विधायक की रातों की नींद उड़ने वाली है। भाजपा ने कुनबी समाज से कड़ी टक्कर देने वाले मजबूत प्रत्याशी को चुनाब मैदान में उतरने के लिए फैसला लिया है। देशमुख इसके पहले भी पांसे हो हरा चुके है। इस चुनाव में भी चंद्रशेखर का नाम आने के बाद मुलताई से भाजपा की स्थति मजबूत बन गई है।पांसे से आम जनता और किसान नाराज
मुलताई विधायक पांसे से मुलताई विधानसभा की जनता और किसान बेहद नाराज चल रहे है। जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तब पांसे ने पारसडोह जलाशय की नहर का सर्वे बदलकर नए सर्वे के हिसाब से नहर के लिए पाइप लाइन बिछाई है। इस नए लेआउट के कारण कई किसान पानी से वंचित रह गए है। जिससे किसान पांसे से नाराज है। मंत्री रहते मुलताई विधानसभा में कोई काम नही होने से जनता नाराज है। ऐसे में मुलताई से चंदशेखर देशमुख के जितने की संभावना अधिक बनी है। श्री देशमुख को भाजपा से टिकट मिलने के बाद मुलताई विधानसभा की जनता का भी सकारात्मक मेसेज मिलने लगा है।



