Heroine Mark-2 Drone: चीन- पाकिस्तान की हेकड़ी निकालने के लिए भारत के सीमा पर इजरायली ड्रोन तैनात
Heroine Mark-2 Drone: Israeli drone deployed on India's border to remove China-Pakistan's arrogance

Heroine Mark-2 Drone: अब चीन और पाकिस्तान की दादागिरी नहीं चलने वाली है। भारत में चीन पाकिस्तान की हेकड़ी निकालने के लिए सीमा पर इजरायली ड्रोन तैनात किया है। हीरोइन मार्क-2 ड्रोन एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से बना हुआ है। यह ड्रोन अपने साथ मिसाइल भी ले जा सकता है। पलक झपकते ही दुश्मन पर अटैक करने में सक्षम है। यह ड्रोन इतना अधिक एडवांस है कि चीन और पाकिस्तान की सीमा की एक साथ निगरानी कर सकता है। इस ड्रोन को इजरायल में IAI ने बनाया है। चीन और पाकिस्तान की हर हरकत कर नजर रखी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि इंडियन एयरफोर्स ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर एडवांस mig-29 फाइटर जेट को तैनात किया गया। अब एडवांस ड्रोन की तैनाती के बाद भारतीय सेना की ताकत और बढ़ेगी।
क्या है हीरोइन मार्क-2 ड्रोन खासियत
जानकारी के अनुसार हीरोइन मार्क-2 ड्रोन की खासियत यह है कि यह 277 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। एक बार में 36 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है। ड्रोन 35 हजार फिट की ऊँचाई से सरहद की निगरानी कर सकता है। इस ड्रोन में सेटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम भी मौजूद है। यह ड्रोन एयर टू ग्राउंड मिसाइल, एंटी वेपन और बम ले जा सकता है। ड्रोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह किसी भी मौसम में अपने मिशन को अंजाम दे सकता है।
जल्द अमेरिका से भी मिलेंगे एडवांस ड्रोन
गत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की यात्रा की है। जानकारी के अनुसार भारत की अमेरिका से ड्रोन खरीदने के डील हुई है। जल्दी ही भारत को अमेरिका के एडवांस ड्रोन मिलने वाले है। अमेरिका के 31 प्रीडेटर ड्रोन की खासियत यह है कि यह एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है। यह ड्रोन किसी भी दुश्मन के क्षेत्र में जाकर उनका खात्मा कर सकते हैं। ड्रोन मिलने के बाद भारत की ताकत और मजबूत हो जाएगी।



