Amrit Bharat Railway Station Yojana: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नागपुर मण्डल के 15 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, बैतूल के 4 रेल स्टेशन शामिल

Amrit Bharat Railway Station Yojana: 15 stations of Nagpur Division will be rejuvenated under Amrit Bharat Station Scheme, 4 railway stations of Betul included

फ़ोटो सोर्स गूगल

Amrit Bharat Railway Station Yojana: रेल मंत्रालय ने पूरे भारत में रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की है। आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशनों में मौजूदा सुविधाओं के उन्नयन और प्रतिस्थापन के साथ-साथ नई आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार इन स्टेशनों का कायाकल्प होगा। इस योजना के अंतर्गत मध्य रेलवे नागपुर मंडल के तहत गोधनी, काटोल, नरखेड, पांढुर्ना, मुलताई, आमला, बैतूल, घोराडोंगरी, जुन्नारदेव, सेवाग्राम, पुलगाव, धामनगाव, हिंगनघाट, चंद्रपुर एवं बल्लारशाह कुल 15 स्टेशनों का चयन किया गया है। अमृत भारत  स्टेशन योजना के अंतर्गत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियोंसामाजिक संगठनों और आमजन के मांगों को ध्यान में रखकर तैयार मास्टर प्लान में उक्त 15 रेलवे स्टेशनों में उपलब्ध यात्री सुविधाओं को और अधिक बेहतर तथा आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने  हेतु विकास व निर्माण कार्यों को चरणबद्ध तरीके से किया जायेगा।

स्टेशनों पर यह मिलेगी सुविधाएं

जानकारी के अनुसार योजना में शामिल रेल स्टेशनों पर कई सुविधाएं मिलेगी। दिव्यांगों के लिए लिफ्ट की सुविधा, आवाजाही के लिए सुविधा, शुद्ध पानी की व्यवस्था। यात्रियों के लिए वाईफाई की सुविधा, शौचालय की सुविधा, वेटिंग हॉल और रेलवे स्वदेशी उत्पाद भी मिलेंगे। 

देश के 1275 रेलवे स्टेशन शामिल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देखते 1275 रेलवे स्टेशनों को चिन्हित किया गया है। आंध्र प्रदेश के 72, अरुणाचल प्रदेश 1,  आसाम 49, बिहार के 86, छत्तीसगढ़ 32, दिल्ली 13,  गोवा 3, गुजरात  87, हरियाणा 29, हिमाचल प्रदेश 3, झारखंड 57, कर्नाटक 55, केरल 34, मध्य प्रदेश 80, महाराष्ट्र 123, मेघालय, मिजोरम नागालैंड के 1-1 शामिल है। इसी तरह उड़ीसा 57, पंजाब 30, राजस्थानी 82, सिक्किम 1 तमिलनाडु 73, तेलंगाना 39,  त्रिपुरा 4, जम्मू कश्मीर 4, पांडिचेरी 3, उत्तर प्रदेश 149, उत्तराखंड 11 पश्चिम बंगाल 94 रेलवे स्टेशन शामिल है। 

Related Articles

Back to top button