crime news today: गोवंश की हत्या से तनाव, 4 थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
crime news today: tension due to killing of cattle, police of 4 police stations took charge
crime news today: जिला मुख्यालय से कुछ ही दूर ग्राम रावनवाड़ी में गाय की हत्या से तनाव की स्थति निर्मित हो गई है। हिन्दू संगठनों के आक्रोश को देख 4 थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाला लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। खुद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी भी नजर बनाए हुए है। सारणी थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे ने बताया कि जिला मुख्यालय से सटे ग्राम रावनवाड़ी में अवैध बूचड़खाना संचालित कर गाय की हत्या किए जाने की जानकारी शनिवार रात को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता ने दी है। पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुँच निरीक्षण किया गया। पुलिस को मौके से कटी हुई गाय एवं मांस मिला है। पुलिस के मुताबिक जावेद खान नाम के युवक के खेत मे अवैध बूचड़खाना चलाया जा रहा था। इसमें कुल पांच आरोपी है जिसमे रामनगर निवासी अमीन अली, अयूब खान, मुशर्रफ खान, अज़ीम खान और जावेद खान शामिल है। घटना के बाद तनाव की स्थति निर्मित हो गई थी। मौके पर कोतवाली, गंज थाना, सारणी थाना और साईंखेड़ा थाना पुलिस बल तैनात किया गया। दो आरोपियों को राउंडअप किये जाने की जानकारी आमने आई है।



