Betul police today news: बैतूल पुलिस की गुंडागर्दी, बाईक सवार युवक को लात घुसो से पीटा, वीडियो हुआ वायरस, अब तक कार्रवाई नही
Betul police today news: hooliganism of Betul police, bike rider youth was beaten with kicks, video went viral, no action yet
Betul police today news: बैतूल पुलिस का अमानवीय व्यवहार और गुंडागर्दी सामने आई है। पुलिस ने एक बाइक सवार युवक की बेरहमी से लात घुसे बरसाते हुई जमकर पिटाई कर दी है। कानून किसी पुलिस भी पुलिस कर्मी को इस तरह गुंडागर्दी कर मारपीट करने की इजाजत नही देता है। बैतूल पुलिस को ना नियमो की परवाह ना कानून का कोई डर है। पुलिस को ऐसा लग रहा है जैसे वर्दी पहन लेना मतलब किसी के भी साथ मारपीट करने का लाइसेंस मिल गया हो। युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है। पुलिस अधिकारी भी बड़े मुस्तैदी के साथ भाईचारा निभाते हुए नजर आ रहे हैं अभी तक इन पुलिसकर्मियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
यातयात प्रभारी तो मीडिया में ऐसे ज्ञान दे रहे जैसे उनके सामने कुछ हुआ ही नही हो। यातयात प्रभारी ने एक न्यूज पोर्टल को बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। यातायात प्रभारी का बस चले तो ओ अच्छे खासे व्यक्ति को बीमार साबित कर दे ऐसे लगता है पुलिस डॉक्टरी का सर्टिफिकेट भी जेब मे लेकर घूमती है। जब युवक की गाड़ी में नंबर नही था तो जब्त कर थाने लाकर खड़ी कर देते और नियम अनुसार कार्रवाई करते। आखिर पुलिस को किसी को पीटने का अधिकार किसने दिया? जानकारी के मुताबिक वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस चलानी कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बिना नंबर वाली गाड़ी को पकड़ा गाड़ी वाले युवक और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई फिर क्या 4 से 5 पुलिस कर्मी युवक पर टूट पड़े और लात घुसो से पिटाई कर दी। जिस युवक से मारपीट हुई है वह अर्जुन नगर बैतूल का निवासी बताया जा रहा है। वीडियो में पुलिस की गुंडागर्दी कैद हुई है।देखना है कि पुलिस अधिकारी इन पुलिस कर्मियों पर क्या ऐक्शन लेते है या फिर भाईचारा निभाते हुए बेकसूर ठहराते है।



