Road accident news: भोपाल से मुलताई जा रही यात्री बस खाई में पलटी, 20 यात्री हुए घायल 6 की हालत गंभीर
Road accident news: Passenger bus going from Bhopal to Multai overturned in ditch, 20 passengers injured, 6 in critical condition
Road accident news: भोपाल से मुलताई जा रही एक बस रातापानी अभयारण्य के पास रोड के किनारे फिसल कर पलट गई। बस में लगभग 40 से 50 सवारियां सफर कर रही थी। घटना लगभग शाम 5 बजे की बताई जा रही है, जब बस रातापानी सेंचुरी गेट के सामने से गुजर रही थी।
बस फिसल कर रोड के किनारे पलट गई। जिससे बस में सवार लगभग 20 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर बरखेड़ा और ओबेदुल्लागंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबेदुल्लागंज लाया गया।
भोपाल से बैतूल जिले के मुलताई जाने वाली आरिफ ट्रैवल्स की बस MP09 FA 6788 रोड किनारे फिसलकर गई। बस में सवार घायल लोगों ने बताया कि उस स्थान पर रोड निर्माण का कार्य चल रहा था। हल्की बारिश भी हो रही थी। बस की स्पीड अधिक थी। रोड के किनारे आने पर बस फिसली और पलट गई। हादसे के बाद से ड्राइवर फरार है।
20 लोग घायल, छह गंभीर
डॉ विवेक नागर ने बताया लगभग 20 लोग घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबेदुल्लागंज लाए। उनमें से 6 लोग गंभीर रूप से घायल थे।जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हमीदिया भोपाल के लिए रेफर किया गया है। बाकी घायल हुए लोगों का उपचार किया जा रहा है।
घटना के बाद से ड्राइवर फरार
एसडीओपी मलकीत सिंह ने बताया कि सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औबेदुल्लागंज में उपचार कराया जा रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद स्वस्थ लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने बताया घटना के बाद से बस का चालक फरार है। प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जाएगी।
(Source- dainik khaskar)



