weather news: मूसलाधार बारिश से 600 गांव पानी में डूबे, अम्बाला में फंसी 731 छात्राओं को किया रेस्क्यू

weather news: 600 villages submerged due to torrential rains, 731 girl students trapped in Ambala were rescued

weather news: हरियाणा में लगातार हो रही बारिश अब तबाही मचाने लगी है। सबसे ज्यादा तबाही राज्य के जीटी रोड बेल्ट में हो रही है। शहरों के साथ यहां के 600 गांव बारिश के पानी में डूबे हैं। गृहमंत्री अनिल विज का गृह जिला अंबाला 40% तक डूब चुका है।

राज्य के 7 नेशनल हाईवे पानी में डूब चुके हैं। इससे सूबे का दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश से संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। 9 लोगों की मौत हुई है। इसे देखते हुए NHAI ने सफर करने वाले यात्रियों के लिए सफर नहीं करने का अलर्ट जारी किया है।

3 दिन में अंबाला में 451MM बारिश
बारिश और बाढ़ से सबसे ज्यादा अंबाला जिले में हालात खराब हैं। यहां 3 दिन में 451 मिलीमीटर बारिश होने से शहर का 40 प्रतिशत हिस्सा डूब गया है। हालात ज्यादा खराब होने पर प्रशासन ने सेना की मदद ली है।

कई इलाके ऐसे हैं, जहां लोगों ने घर की छत पर शरण ली। देर रात तक NDRF, SDRF और पुलिस ने 2 हजार लोगों का रेस्क्यू करके सुरक्षित जगह पहुंचाया। अंबाला के चमन वाटिका स्कूल में फंसी 731 छात्राओं को सेना के जवानों ने रेस्क्यू किया।

खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियां
लगातार बारिश होने से राज्य की सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जलस्तर बढ़ने से उफनाई टांगरी, मारकंडा और घग्गर नदी का पानी आसपास के क्षेत्र में भर गया है। अंबाला में रविवार रात टांगरी नदी किनारे बने घरों में फंसे 400 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया। यहां बचाव कार्य सोमवार देर शाम तक जारी रहा। कैथल के गांव बरोट में रजवाहा टूटने से खेतों में पानी भर गया। गुहला-चीका क्षेत्र से गुजर रही घग्गर नदी के कारण 18 गांवों में बाढ़ का खतरा है।

(Source- dainik khaskar)

Related Articles

Back to top button