Betul ret news today: मनमाने दामों पर बेची जा रही रेत, सो रहे है खनिज विभाग के अधिकारी
Betul ret news today: Sand is being sold at arbitrary prices, officials of the Mineral Department are sleeping

Betul ret news today: बैतूल जिले में 30 जुलाई से रेत खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध लगने के बाद जिले में रेट के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। रेत बेचने वाली कंपनी ने रेत के दाम बढ़ाकर लूट मचाकर रखी है। खनिज विभाग के अधिकारी भी चादर तानकर सोये हुए है। महंगी रेत से जनता का तेल निकल रहा है। रेत खनन करने वाली कंपनी नेशनल एग्रो ट्रेंडिंग एंड सर्विसेज लिमिटेड खनन पर प्रतिबंध लगने के पहले रेत की डंप करके रखा है। अब बारिश में रेत को मनमानी दामों पर बेच रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी ने अनुसार दाम बढऩे के बाद डंपर संचालकों को कंपनी नेशनल एग्रो ट्रेंडिंग एंड सर्विसेज लिमिटेड अब 50 रुपए घनफीट के दाम से रेत दी जा रही है। इसी के साथ पूर्व में 400 फीट डंपर के दाम 19 हजार के बजाए अब 27 हजार रुपए लिए जा रहे हैं। इससे आम आदमी रेत से दूर होते जा रहा है।600 घनफीट के डंपर पहले 28 हजार में मिलते थे, लेकिन इसके दाम 38 हजार रुपए प्रति डंपर हो गए हैं। इसी तरह 800 फीट वाला हाइवा वाहन 33 हजार के बजाए 50 हजार में मिल रहा है। रेत के दाम में उछाल आने से हर तबका बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नही
मनमाने दाम पर रेत बेचने वाली कंपनी के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे ऐसा लग रहा है कि खनिज अधिकारी भी कंपनी को संरक्षण दे रहे हैं। महंगी रेत के चलते जिले की जनता परेशान है। रेत महंगी होने के कारण प्रधानमंत्री आवास नहीं बना पा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ माह पहले भी जिले में भयानक रेप संकट था जिससे लोग अभी उबर भी नहीं पाएगी फिर से रेत मनमानी दामों पर बेची जा रही है।


