weather news today: पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बैतूल ब्लाक में अधिक बारिश , मप्र के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट

weather news today: more rain in Betul than last year, rain alert in 24 districts of MP

weather news today: जिले में रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है। राहत की बात यह है कि बैतूल ब्लाक में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक बारिश हुई है। जानकारी के अनुसार पीछे वर्ष 2022 में बैतूल ब्लाक में 197.3 मिमी बारिश हुई थी जबकि इस वर्ष 229.0 मिमी बारिश हो चुकी है। शेष अन्य ब्लाकों में इस वर्ष बारिश कम हुई है। जिले की कुल औसत के आंकड़े पर नजर डाली जाय तो इस वर्ष 152.6 मिमी बारिश दर्ज की है। जबकि पिछले वर्ष 258.3 मिमी बारिश हो चुकी थी।
मप्र के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
शनिवार को मौसम विभाग भोपाल ने जारी की गई एडवाइजरी जारी की जिसमे बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, सतना, कटनी, जबलपुर, छिदवाडा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर छतरपुर, टिकमगढ, निवाडी, बैतूल, उज्जैन, आगर, नीमच गुना, अशोक नगर, शिवपुरी जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button