Betul today news: चोरी पर अंकुश लगाने तैनात होंगे नगर रक्षक, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल देंगे मानदेय
Betul today news: City guard will be deployed to curb theft, former MP Hemant Khandelwal will give honorarium
Betul today news: बैतूल गंज के प्रेमी किराना स्टोर में हुई चोरी की घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश है। सोमवार को पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने क्षेत्र के व्यापारियों से मुलाकात कर चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए गंज टीआई को नगर रक्षा समिति सदस्य तैनात करने का सुझाव दिया। श्री खंडेलवाल ने कहा कि नगर रक्षा समिति को मानदेय देने में समस्या आ रही है तो वह अपनी तरफ से नगर रक्षा समिति सदस्यों को मानेदय देंगे ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके।
सोमवार को गंज स्थित किराना दुकान में हुई चोरी के बारे में जानकारी लगने पर खंडेलवाल प्रेमी किराना के संचालक दीपक पोपली से मिलने पहुंचे थे। उनके साथ गंज क्षेत्र के प्रमुख व्यापारी भी मौजूद रहे। श्री खंडेलवाल ने टीआई एबी मर्सकोले को रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ ही नगर रक्षा समिति को भी तैनात करने के लिए कहा। व्यापारियों ने श्री खंडेलवाल से गंज में थाना वापस लाने की मांग की। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वे प्रयास करेंगे। मौके पर नरेंद्र हिराणी, प्रवीण भाई, मनोज भार्गव, बंटी मोटवानी एवं दीपू सलूजा मौजूद रहे।


