UTS Mobile App: जनरल टिकटों के लिए लाइन में लगने का झंझट खत्म, रेलवे का ये ऐप करेगा काम आसान

UTS Mobile App: The hassle of standing in line for general tickets is over, this railway app will make work easier

How to book ticket via UTS Mobile App:  रेलवे मेंजनरल(Unreserved) टिकट लेना काफी मुश्किल भरा काम होता है। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर जाकर लंबी लाइन में लगकर यात्रा के लिए टिकट खरीदना पड़ता है, जिनमें कई बार घंटों का समय लग जाता है, लेकिन आप इंडियन रेलवे की UTS मोबाइल ऐप का उपयोग कर आसानी से इससे निजात पा सकते हैं। इस ऐप से आप जनरल टिकट बुक करने के साथ- साथ प्लैटफॉर्म की टिकट और मासिक टिकट की बुकिंग भी कर सकते हैं।

स्टेप बाय स्टेप UTS App पर पंजीकरण करने का प्रोसेस

सबसे पहले यूटीएस ऐप को गूगल प्ले और एपल आईओएस से डाउनलोड करें। इसके बाद अपने फोन नंबर, नाम लिंग और जन्म तिथि ऐप में दर्ज कर साइन अप करें। यूटीएस ऐप के नियम और शर्तों को समझें। इसके बाद रजिस्टर बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट हो जाएगा।

टिकट की बुकिंग कैसे करें?

ऐप पर पेपरलेस और पेपर टिकट में से एक विकल्प चुनें । इसके बाद जिन स्टेशनों के बीच यात्रा करनी है उसे चुनें। फिर आपको “Next” और “Get Fare” का विकल्प चुनें। इसके बाद बुक टिकट बटन पर क्लिक करें। आप इसका भुगतान यूपीआई, नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड के जरिए कर सकते हैं।

UTS मोबाइल ऐप पर टिकट बुक करने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

यूटीएस मोबाइल ऐप पर आप अनआरक्षित टिकटों को ट्रेन में यात्रा करने से तीन घंटे पहले ही बुक कर सकते हैं। प्लैटफॉर्म टिकट को बुक करने के लिए आपको स्टेशन से 2 किलोमीटर की परिधि में होना चाहिए। यात्री इस ऐप से मासिक टिकट को 3, 6 और 12 महीनों के लिए बुक कर सकते हैं।

(News source-. Dainik jagran)

Related Articles

Back to top button