Betul political news: गढ़ा और घोगरी जलाशय परियोजना सिंचाई के आंकड़ों को लेकर भाजपा- कांग्रेस आमने-सामने
Betul political news: BJP-Congress face to face regarding irrigation figures of Garha and Ghogari reservoir project
Betul political news: जिले को मेढ़ा और घोगरी जलाशय की परियोजना में सिंचाई के रकबे के आकड़ो को लेकर भाजपा और कांग्रेस में खूब घमासान मचा है। दोनों की तरफ से सिंचाई के अलग अलग आंकड़े प्रस्तुत किये जा रहे है। आने वाले दिनों में यह लड़ाई और बढ़ सकती है। अलग अलग आकड़ो से किसान भी असमंज की स्थति में है।
बैतूल विधायक निलय डागा द्वारा दी गई जानकारी
बैतूल पिछले 15-20 वर्षों से मध्यप्रदेश में जो खेल चल रहा है, उसे देखकर तो यही लगता है कि सत्ताधारी दल अपनी कुर्सी बचाने के लिये जनता को झूठे वादों का झुनझुना थमाने में लगे हुए हैं। हर वर्ग को गुमराह करके उसे सुनहरे सपने दिखाए गए, बात यदि शिवराज सरकार में किसानों की ही करें तो किसानों के साथ शिवराज सरकार ने खूब झूठे वादे दिखाकर उनको बर्बादी की ओर ढकेला है। भाजपा सरकार किसानों को लुभावनी योजनाओं का झांसा देकर गुमराह कर रही है। किसानों की दुगनी आय और फसल बीमा योजना के नाम पर उन्हें ठगा जा रहा है। जबकि हकीकत देखी जाए तो किसानों को न सिंचाई के लिए नहरों से पानी मिल रहा है और न हीं उन्हें फसल का पूरा दाम दिया जा रहा है। यह बात कांग्रेस विधायक निलय डागा ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर व्यक्त की। उन्होंने बताया कि मध्यम सिंचाई परियोजना अंतर्गत सरकार द्वारा जो दावे किए गए हैं, जमीनी स्तर पर इसकी पड़ताल करने पर सरकार के किसान हितैषी होने के दावे की पोल खुल गई है। श्री डागा ने मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत भाजपा सरकार पर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मध्यम सिंचाई परियोजना की जमीनी पड़ताल करने के बाद आंकड़े जुटाए गए तो हैरान करने वाली हकीकत सामने आई है, गड़ा डैम से 16 ग्राम की 9166.06 हेक्टेयर जमीन में से मात्र 3904 हेक्टेयर जमीन ही सिंचित हो रही है। अन्य रकबो के किसान इस सिंचाई परियोजना से वंचित हो रहे हैं। विधानसभा प्रश्न क्रमांक 1065 में बताया कि गड़ा डैम से बैतूल विधानसभा के 16 ग्राम की 9166.06 हेक्टेयर जमीन में से मात्र 3904 हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी जबकि 5262 जमीन असिंचित रहेगी। हिवरखेड 1606.19 हेक्टेयर में से 50 हेक्टेयर, देवगांव 314.97 हेक्टेयर में से 50 हेक्टेयर, डोक्या 450.12 हेक्टेयर में से 50 हेक्टेयर अखतवाड़ा 522.81 हेक्टेयर में से 50 हेक्टेयर जमीन ही सिंचित हो पाएगी। इसी तरह घोघरी डैम से 28 ग्रामों की 15542.95 हेक्टेयर में से आज भी 5552.95 हेक्टेयर जमीन असिंचित है। विधायक ने आरोप लगाया कि मध्यम सिंचाई परियोजना अंतर्गत सरकार द्वारा जो दावे किए गए हैं जमीनी स्तर पर इसकी पड़ताल करने पर इसकी पोल खुल गई है।






