Betul hadsa news: खरपड़ा नदी में नहाने गए 3 बच्चों की पानी मे डूबने से मौत

Betul hadsa news: 3 children who went to bathe in Kharapada river died due to drowning in water

Betul hadsa news: बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम  ढोढरामोहार गांव में  खरपड़ा नदी में नहाने गए तीन बच्चे की पानी मे डूबने से मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  मंगलवार को ढोढर मोहार गांव में 4-5 बच्चे खरपड़ा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान 6 से 10 साल की उम्र के 3 बच्चे नदी के गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। बच्चों की डूबने की सूचना उनके साथ नहाने गए दूसरे बच्चों ने गांव वालों की दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीन बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया तब तक तीन बच्चों की मौत हो गई थी।

betul weather news: बैतूल जिले में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना, जाने कब तक आएगा मानसून

मृतकों में अर्पित प्रेमलाल (7) निवासी गोंडी गौला, आयुष पिता राजाराम सरेआम (6) धोधरामोहार और हिमांशु मिलन कुमरे (10) डोडरा मोहार बताया जा रहा है। तीनों बच्चों के शव पानी से निकाल लिए गए हैं। शव का पंचनामा बनाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Related Articles

Back to top button