Coromandel Express Train Accident: ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, ट्रेन की 8 बोगियां पलटीं, भीषण हादसे में कई यात्री घायल
Coromandel Express Train Accident: Coromandel Express collided with goods train in Odisha, 8 bogies of the train overturned, many passengers injured in the horrific accident
Coromandel Express Train Accident 2 jun 2023: मालगाड़ी से टकराई और पटरी से उतर गई कोरोमंडल एक्सप्रेस, हादसा इतना भीषण के मालगाड़ी पर चढ़ गया इंजन।
कोलकाता: हावड़ा से चेन्नई की ओर चलने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express Train Accident) ट्रेन शुक्रवार की शाम बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई. जानकारी के मुताबिक ओडिशा के बालासोर से करीब 40 किलोमीटर दूर ये ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई. मालगाड़ी से टकराने के बाद स्लीपर के 3 कोच छोड़कर बाकी के डिब्बे पटरी से उतर गए.
शुरुआती जानकारी में इन डिब्बों की संख्या 18 बताई जा रही है.
जानकारी मिली है कि इन डिब्बों में भारी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोग ही जुट गए हैं. ये ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से कोलकाता के शालीमार रेलवे स्टेशन के बीच चलती है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन ओडिशा के बालासोर के आस-पास किसी मालगाड़ी से टकरा गई. ये टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेन के 18 कोच पटरी से उतर गए.
एक ही लाइन पर आ गईं दोनों गाड़ियां
इस हादसे में क्या नुकसान हुआ है इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. घटना कैसे हुई इसकी भी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि एक ही लाइन पर दोनों गाड़ियों के आ जाने के कारण ये भीषण हादसा हुआ है. जानकारी है कि सिग्नल खराब होने के चलते दोनों ट्रेन एक ही पटरी पर आ गईं और टक्कर हो गई.
ट्रेन पर चढ़ गया मालगाड़ी का इंजन
हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन का इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया
इस टक्कर में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन को भारी नुकसान पहुंचा. लगभग पूरी की पूरी ट्रेन पटरी से उतर गई. इसमें कई लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोग बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये हादसा शुक्रवार को करीब 7 बजे हुआ. ये हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन का इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया.
Betul crime news: पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे के नाम से धमकाते थे आरोपी, मामल युवक की आत्महत्या का
ODRAF और कलेक्टर को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश
SRC का इस हादसे पर कहना है कि हावड़ा-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटना का शिकार होने की जानकारी मिली है. SRC ने ODRAF टीम को घटनास्थला की ओर रवाना कर दिया है ताकि तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा सके. बालासोर के कलेक्टर को भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक खबर है। जानकारी और अपडेटेड की जाएगी।
(Source- tv9 bharatavarsh)



