Bollywood news today: 57 की उम्र में आशीष विद्यार्थी ने की दूसरी शादी, 300 फिल्मों में अपना अभिनय दिखा चुके

Bollywood news today: Ashish Vidyarti did second marriage at the age of 57, has shown his acting in 300 films

Bollywood news today: सैकड़ों फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी ने हाल ही में 57 वर्ष की उम्र में दूसरी शादी की है। अब उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जहां तस्वीरें कोर्ट मैरिज की हैं वहीं वीडियो में आशीष और उनकी पत्नी रुपाली बरुआ फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स के साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। 50 वर्षीय रुपाली फैशन डिजाइनर हैं और असम के गुवाहाटी की रहने वाली हैं। वे कोलकाता में NAMEG नाम से फैशन स्टोर चलाती हैं।

BSNL 4G NEWS: बीएसएनएल ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द शुरू होने वाली है 4G सेवा

सामने आई कोर्ट मैरिज की तस्वीरों में आशीष और रुपाली बीहू डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में आशीष, रुपाली को मंगलसूत्र बांधते नजर आए। तस्वीरों में आशीष केरल के ट्रेडिशनल मुंडू और कुर्ते में नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने असम का ट्रेडिशनल गमछा भी पेयर किया। वहीं रुपाली व्हाइट और गोल्डन मेखला छादोर में नजर आईं जिसके साथ उन्होंने साउथ इंडियन टेंपल आर्ट से से इंस्पायर्ड गोल्ड ज्वैलरी पेयर की।

कोलकाता क्लब में हुईं इस शादी के बाद सभी मेहमानों के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। इस मौके पर राजस्थानी फोक सूफी बैंड परफॉर्मेंस भी दी गई। इसका एक वीडियो भी वायरल है जिसमें रुपाली और आशीष डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

(News source – bhaskar)

अभिनेता आशीष विद्यार्थी बॉलीवुड के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा की अब तक 300 फिल्मों में अपना अभिनय दिखा चुके हैं. वो एक फिल्म के लिए 25 लाख से 1 करोड़ की फीस लेते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आशीष विद्यार्थी की नेटवर्थ 10 मिलियन डॉलर यानी 82 करोड़ भारतीय रुपये हैं. अगर उनकी मंथली इन्कम की बात की जाए तो फिल्मों और यूट्यूब से वो महीने में 10 लाख से ज्यादा की कमाई करते हैं.

Related Articles

Back to top button