weather news today: इस वर्ष सामान्य होगी बारिश, जाने केरल कब पहुँचने वाला है मानसून

weather news today: rain will be normal this year, know when the monsoon is going to reach Kerala

monsoon update today: मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अल नीनो प्रभाव के बावजूद 2023 में मानसून सामान्य रहेगा। देश की अर्थव्यवस्था के लिहाज से यह बेहद अहम खबर है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, चार जून को मानसून केरल में दस्तक दे देगा। बता दें कि यह लगातार पांचवां साल है, जब भारत में मानसून सामान्य रहेगा। बता दें कि देश में जून से लेकर सितंबर तक मानसून का मौसम रहता है। इस साल औसत के 96 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है।

इससे पहले आशंका जताई जा रही थी कि आगामी दक्षिण पश्चिमी मानसून सीजन में बारिश औसत से कम होने की आशंका थी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के विषम वितरण की बात भी कही गई थी। प्रशांत महासागर में अल नीनो प्रभाव के चलते औसत से कम बारिश की बात कही जा रही थी लेकिन अब मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि मानसून सामान्य रहेगा और  अल नीनो का इस पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।

(Source Amar Ujala)

Related Articles

Back to top button