Gold-Silver Price Today: विवाह के सीजन में सोने- चांदी के दामों में आई गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने के दाम
Gold-Silver Price Today: Fall in the prices of gold and silver in the marriage season, know the price of 10 grams of gold
Gold-Silver Price Today 23 may2023: भारतीय सर्राफा बाजार में आज (मंगलवार) 23 मई, 2023 को सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 71 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60450 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 71568 रुपये है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, बीते कारोबारी दिन सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60829 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज (मंगलवार) सुबह 60450 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ता हुआ है.
आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 60208 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 55372 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 45338 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 35363 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 71568 रुपये की हो गई है.
Source- aaj tak

