betul crime news: चोरी की चार बाईक और बिजली की मोटर चुराने वाला आरोपी पकड़ाया
betul crime news: बैतूल बाईक, बिजली की मोटर और मोटर साईकिल की बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पकडऩे में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान जब्त किया है। मुलताई थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि एसपी सिद्धार्थ चौधरी, एएसपी नीरज सोनी के निर्देशन पर पुलिस ने चोरों की धरपकड़ की जा रही है।
सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम दुनावा बयावाड़ी रोड पर एक युवक चोरी की बाईक के साथ खड़ा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर घेराबंदी करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। युवक ने अपना नाम रायवासा थाना पांढूर्णा जिला छिंदवाड़ा निवासी आशीष उर्फ राजेश पिता सेवकराम चौधरी होना बताया गया। युवक से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अलग-अलग क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। युवक के पास से चार मोटर साईकिल एक बिजली की मोटर, एक बंडल एल्युमीनियम तार, तीन मोटर साईकिल की बैटरियां, दो मडघाट, एक मोटर साईकिल का साईलेंसर जब्त किया है। जब आरोपी से मोटर साईकिल के संबंध में कागजात पूछे तो कागजात प्रस्तुत नही किये है।
आरोपी के खिलाफ धारा 41 (1-4) , 79 भादवि के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस न्यायालय पेश करेंगी। इस कार्रवाई में मुलताई थाने के उपनिरीक्षक उत्तम मस्तकार, सहायक उपनिरीक्षक रनवीर सिंह ठाकुर, सैनिक हजारी रघुवंशी, आरक्षक दुर्गेश ठाकुर, नरेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



