Betul IG news today: आईपीएल सटोरियों पर करे कड़ी कार्रवाई: आईजी, कोतवाली थाने का किया निरीक्षण

Betul IG news today: Take strict action against IPL bookies: IG, Kotwali police station inspected

Betul IG news today: बैतूल नर्मदापुरम संभाग के आईजी इरशाद वली गुरूवार को रूटिन निरीक्षण के लिए बैतूल पहुंचे आईजी ने पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी, एएसपी और सभी एसडीओपी की क्राईम बैठक ली, जिसमें आईपी पर सट्टा लगाने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

क्राईम बैठक में एसपी सिद्धार्थ चौधरी, एएसपी नीरज सोनी सहित सभी अनुविभाग के एसडीओपी मौजूद थे। आईजी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में हो रही अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करें। थानों में लंबित अपराधिक प्रकरणों का जल्द निराकरण करें। महिला अपराधों को लेकर गंभीरता से ध्यान दिया जाए। शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं को अंकुश लगाने के लिए पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए है। जिले में जहां भी अवैध शराब और अन्य गतिविधियां हो रही है उन पर भी सख्ती से अंकुश लगाने का कहा गया।

Betul crime news: प्रेमी ने प्रेमिका पर धारदार हथियार से कई बार किया हमला, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
कोतवाली थाने का किया निरीक्षण
आईजी ने कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। बताया जा रहा है कि आईजी ने थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मचारियों से चर्चा कर अपराधों के संबंध में जानकारी ली। कोतवाली के अलग-अलग कमरों का निरीक्षण कर साफ सफाई व्यवस्था देखी। आईजी ने थाना प्रभारी को थाने के सभी रिकार्ड दुरूस्त रखने के निर्देश दिए है। कोतवाली का निरीक्षण करने के बाद आईजी ने एसपी कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। अलग-अलग शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए है। नर्मदापुरम संभाग की कमान संभालने के बाद आईजी पहली बार रूटिन निरीक्षण के लिए बैतूल पहुंचे। आईजी सुबह 11 बजे सुबह बैतूल पहुंचे, जहां क्राईम मीटिंग और निरीक्षण के बाद वे दोपहर 2 बजे होशंगाबाद के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button