Aaj Ka Rashifal 18 May 2023: इन राशि वालो को आज व्यवसाय में मिलने वाला है लाभ, जाने सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 18 May 2023: People of these zodiac signs are going to get profit in business today, know the condition of all zodiac signs

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज के दिन आप अपने स्वास्थ का ख्याल रखें, बीपी या पेट दर्द से आप परेशान हो सकते हैं ,कहीं बाहर घूमने जाएं, तो वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी नये काम की शुरुआत आज आप कर सकते हैं, व्यापार में किसी परिचित व्यक्ति से हानि उठानी पड़ सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप कोई बड़ा कार्य शुरू न करें ,वाहन चलाने में सावधानी रखें, व्यापार-व्यवसाय में कोई बडा जोखिम न उठाएं ,कोई बड़ा लेन-देन न करें, वाद-विवाद की स्थिति से आप दूर रहें, किसी अपने का स्वास्थ्य खराब हो सकता है ,अपनों से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, शारीरिक चोट लग सकती है, व्यापार-व्यवसाय में आपको किसी विशेष व्यक्ति के सहयोग से लाभ प्राप्त होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परिवार में मान सम्मान प्राप्त करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, जिस काम की कार्य योजना आप बना रहे हैं,वह काम सफल होगा, आप नया खुद का कोई काम शुरू कर सकते हैं, व्यवसाय में साझेदारी सोच-विचार कर करें, नही तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। पत्नी से मतभेद खत्म होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप यात्रा आदि में सावधानी बरतें, किसी अपरिचित व्यक्ति से लेन-देन न करें ,कोई बड़ी रकम किसी को उधार न दें, परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर वाणी में संयम रखें, व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती हैं , परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप कहीं अपने परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं, किसी कार्य के पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे, अपनों का सहयोग प्राप्त होगा, कोई नया काम आप पार्टनरशिप में शुरु कर सकते हैं, वाणी पर संयम रखें, कुछ अपनों के व्यवहार से आप दुखी हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं, व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी साझेदारी या कोई बड़ा काम आपके हाथ लग सकता है, पारिवारिक सदस्यों से मतभेद हो सकते हैं, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, आपको समाज-परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार पक्ष में किसी विशेष व्यक्ति के सहयोग से नया काम आप शुरू कर सकते हैं। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज आपका कई दिनों से चला आ रहा कोई विवाद खत्म होगा ,परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा, कुटुम्बी जनों से सहयोग मिलेगा, किसी नये काम को लेकर परिचितों से चर्चा होगी ,कहीं बाहर जाने का योग बनेगा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप बाहर किसी लम्बी यात्रा आदि पर न जाएं ,वाहन आदि संभालकर चलाएं, आप कोई नया काम शुरू करें, तो अपने साथी पर सहजता से विश्वास न करें ,काम के लिए आपका किसी परिचित व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, काम में मन लगेगा, पुराने रूके काम पूरे होंगे, किसी कार्य विशेष के लिए किसी विशिष्ठ व्यक्ति से मिलने जाना पड़ सकता है, पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, न्यायलय पक्ष के काम में अड़चन आयेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपका दिन शानदार रहेगा, परिवार में मांगलिक धार्मिक कार्यक्रम होंगे, आज आप को समाज-परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, किसी नये काम का दायित्व आपको मिलेगा ,व्यापार में काम के नये अवसर प्राप्त होंगे, अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

(Source- dainik jagran)

Related Articles

Back to top button