Betul train accident news: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पटरी पर करते समय हुआ हादसा
Betul train accident news: painful death of a young man due to being hit by a train, accident happened while on track
Betul train accident news: बैतूल रेलवे पटरी पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जीआरपी बैतूल से मिली जानकारी के मुताबिक सदर उदय परिसर निवासी सचिन पिता सुखदेव धोटे (26) अंडरब्रिज के पास से मंगलवार सुबह 5.30 बजे पटरी पार कर रहा था। पटरी पार करते समय युवक विशाखापट्टनम से नईदिल्ली जा रही स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जीआरपी ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।



