Karnataka Election Results: कर्नाटक तो झांकी है , अब मध्यप्रदेश की बारी है- हेमन्त वागद्रे
कर्नाटक की जीत का फटाके फोड़ कर मनाया जश्न
Karnataka Election Results: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर बैतूल में काँग्रेस ने शहर के चौक चौराहो पर फटाके फोड़ कर खुशी का इजहार किया और कर्नाटक तो झांकी है अब मध्यप्रदेश की बारी है। कांग्रेस पार्टी , सोनिया गांधी , राहुल गांधी एवं खड़गे जी के जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए एक दूसरे को बधाई दी ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ( ग्रामीण ) हेमन्त वागद्रे ने कहा कि अब भाजपा के झूठ और फरेब की राजनीति को जनता समझ गयी है बेरोजगारी , महंगाई एवं भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता ने भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा कर कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ जनादेश दिया है अब मध्यप्रदेश में भी पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मेहनत से कांग्रेस विधानसभा चुनाव में विजयी पताका फहरायेगी ।
जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने कहा कि जनता ने ऑपरेशन लोटस की बीमारी का वैक्सीन तैयार कर लिया है। पहले हिमाचल और अब कर्नाटक में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत देकर जनता ने बता दिया है कि मध्य प्रदेश में इससे भी जोरदार बहुमत आएगा। धनादेश से जनादेश को खरीदने के मंसूबे खत्म हो गये । इस अवसर पर हेमन्त वागद्रे, हेमन्त पगारिया , नवनीत मालवीय, अनुराग मिश्रा , सुनील जेधे , धीरु शर्मा,अतुल शर्मा, शेलेन्द्र गुप्ता, राजेश गावंडे, राजू गायकी, बंडू कुंभारे, गोलू सोनी,अम्बर दिप बुनकर, मनोज सनद,पंकज वर्मा,मन्ने आथनकर, संजय साहू, राघवेंद्र मिश्रा,प्रतीक देशमुख,राजा सोनी,सरफराज खान,करन प्रजापति,रितेश शुक्ला महेंद्र सोनी,सूचित वर्मा,प्रतीक खाडे, लालू सोनी आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।



