Betul weather news: बैतूल में 40 डिग्री पर पहुँचा तापमान, सावधान: इस दिन से चलेगी लू

Betul weather news: Temperature reaches 40 degrees in Betul, be careful: heat wave will continue from this day

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Betul weather news today: बारिश के बाद मौसम साफ होते ही गर्मी ने कहर बरपा ना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना है। गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बैतूल में बुधवार का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री दर्ज किया है। यह सीजन का सबसे अधिक तापमान है। गर्मी के तेवर इतने अधिक  बढ़ गए कि बिना कूलर पंखे रहना मुश्किल हो गया। 

15 मई से लू चलने की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी जिले वासियों को गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। आसमान से बादल छटते ही सूरज की किरणें सीधे धरती पर आ रही है। इसलिये गर्मी तेज हो गई है। आगामी 15 मई से बैतूल में लू चलने की संभावना है। इस दौरान लोगों को धूप से बचने की सलाह दी जा रही है। 

Related Articles

Back to top button