Betul Congress News: नारी सम्मान कार्यक्रम में भाषण झड़ते रहे पांसे, ना कांग्रेस नेत्रियों बोलने का मौका दिया ना अध्यक्ष को तवज्जो दी

Betul Congress News: The dice kept falling in the women's honor program, neither the Congress leaders were given a chance to speak nor the president was given attention

Betul Congress News: कांग्रेस द्वारा नारी सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें की जा रही है लेकिन नारी सम्मान कार्यक्रम में ना तो कांग्रेसी नेत्रीयो को बोलने का मौका दिया और ना ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष को कोई तवज्जो दी गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री  और मुलताई विधायक सुखदेव पांसे अकेले भाषण झाड़ते रहे।

Aaj Ka Rashifal 10 May 2023: कर्क राशि वालों को आज के दिन मिल सकता है शुभ समाचार, जाने सभी राशियों का हाल

दरअसल कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना की शुरुआत की जिसको लेकर पत्रकार वार्ता रखी थी। मंच पर दो कांग्रेस नेत्रियां बैठी थी। नारी का सम्मान कार्यक्रम होने के बावजूद मंच कर नारी को बोलने का मौका तक नही दिया है। कांग्रेस जिला प्रभारी के 3 मिनिट तक बोले इसके बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री पांसे पूरे समय भाषण झड़ते रहे। जब पत्रकारों ने तीखे सवाल पूछे तो पांसे बौखला गए और मीडिया पर भड़ास निकलने लगे। पांसे की इस रवैये से कई कांग्रेस जन नाराज है। पांसे खुद को कांग्रेस का सर्वेसर्वा मानते है। उन्होंने जिला  अध्यक्ष को भी तव्वजों नही दी ना बोलने का मौका दिया गया। जबकि ज़िले का अध्यक्ष किसी भी पार्टी का सबसे बड़ा होता है। पांसे की इस हरकत से  कांग्रेस में अंदर ही अंदर नाराजगी देखने को मिल रही है। कही यह नाराजगी चुनाव में कांग्रेस को भारी न पड़ जाए। 

Related Articles

Back to top button