Gold-silver price today: सोने- चांदी के दामों में फिर बढ़ोतरी, बढ़ते दामों से बढ़ी परेशानी
Gold-silver price today: Gold-silver prices rise again, rising prices cause problems
Gold-silver price today: विवाह समारोह के समय सोने चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने का रेट 180 रु उछला है और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 60810 रु पर पहुंच गई है। चांदी की कीमतों में भी तेजी दिख रही है। प्रति किलो चांदी का रेट 240 रु बढ़ा है। चांदी का ताजा रेट इस बढ़ोतरी के साथ 77060 रु प्रति किलो पर पहुंच गया है।
करीब सवा 9 बजे एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दिख रही है। सोना प्रति 10 ग्राम 184 रु या 0.30 फीसदी की मजबूती के साथ 60812 रु पर चल रहा है। चांदी के रेट पर नजर डालें तो ये प्रति किलो 209 रु या 0.27 फीसदी उछल कर 77256 रु पर है।
यूएस कॉमेक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी है। कॉमेक्स पर सोने का रेट 5.30 डॉलर या 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 2,030.10 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.03 डॉलर या 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 25.96 प्रति औंस पर है।

