Mandir Chori news: केरपानी हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, हम्माली करते थे आरोपी
Mandir Chori news: 3 accused arrested for stealing in Kerpani Hanuman temple, accused used to do Hammali
Mandir Chori news: बैतूल श्रद्धालुओं के आस्था का केन्द्र केरपानी हनुमान मंदिर में बीते दिनों दानपेटी समेत अन्य सामान की चोरी की वारदात का पुलिस ने अंतत: खुलासा कर दिया है। पुलिस ने राजगढ़ जिले के एक मुख्य आरोपी को केरपानी और चिचोली में रहने वाले युवकों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
शनिवार को अपरान्ह कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता में पुलिस एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने इस बात का खुलासा किया। पत्रकारवार्ता में बताया कि 20 अप्रैल को केरपानी के हनुमान मंदिर में तीन आरोपियों ने दान पेटी समेत अन्य सामान चोरी कर लिए। सुबह मंदिर के पुजारी नौखेलाल उर्फ वासुदेव शर्मा ने गेट का ताला टूटा दिखने के बाद मंदिर समिति के सदस्यों और झल्लार पुलिस को सूचित किया था। सीसीटीवी देखने पर मुंह पर कपड़े ढके दो लोग दान पेटी को ले जाते दिखे थे। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो यहां सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। आस्था के धाम में हुई चोरी को झल्लार पुलिस ने गंभीरता से लिया और एसपी सिद्धार्थ चौधरी, एएसपी नीरज सोनी एवं भैंसदेही एसडीओपी शिवचरण बोहित के निर्देश पर टीआई अनुराग प्रकाश ने तप्तीश शुरू की। सूचना और संसाधनों के बाद पुलिस को शनिवार सुबह 8 बजे बारहलिंग के पास सूचना मिली कि संदेह भगवान सिंह पिता घोड़ीलाल एवं संजय पिता फूसा धुर्वे खड़ा है। झल्लार टीआई ने टीम के साथ पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ पर उन्होंने केरपानी मंदिर में हुई चोरी को करना स्वीकार कर लिया। उनके साथ एक अन्य आरोपी कन्हैया पिता चिंधू काकोडिय़ा निवासी गढ़ा को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 6 हजार 200 रूपये नगद, एक चांदी का मुकुट, दो चांदी की आंखे समेत चोरी की वारदात के दौरान प्रयुक्त की गई बजाज कंपनी की मोटर साईकिल जब्त की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
J&K Today News: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, 24 घंटे से मुठभेड़ जारी
चोरी की की घटना का पर्दाफाश करने में झल्लार टीआई अनुराग प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक जीपी रंभारिया, राकेश सरियाम, आबिद अंसारी, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप तांडेकर, शैलेन्द्र वर्मा, प्रधान आरक्षक अजय वरवड़े, विजेश रघुवंशी, आरक्षक हर्षवर्धन, प्रवीण, शिवराम, राजेन्द्र धाड़से, बलराम, दीपेन्द्र, राकेश करपे, विजय चौहान, सैनिक अमित सिंह शामिल थे।



