Aaj ka rashifal 2 may 2023: इन 5 राशियों के लिए आज का दिन रहेगा उतारचढ़ाव वाला, रहे सावधान
Aaj ka rashifal 2 May 2023: Today will be a fluctuating day for these 5 zodiac signs, be careful
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। जिससे भविष्य में लाभ होगा। आज घर में अशांति का वातावरण व्याप्त रहेगा। आज उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। दिन के मध्य का समय अनावश्यक कार्य में व्यतीत होगा। मौसमी बीमारी होने का योग है, सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं।
वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन जातक का अस्त व्यस्त रहेगा। आकस्मिक हानि होने के कारण कार्यस्थल पर मन नहीं लगेगा, सलाह दी जाती है कि नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। प्रातःकाल जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर पश्चाताप होगा। दिन के अंत में मानसिक तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य में शिथिलता रहेगी।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन जातक का व्यस्तता भरा रहेगा। दिनचर्या आज व्यवस्थित रहेगी। सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा वर्ग अपने से वरिष्ठ अधिकारी से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आज जातक का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन जातक का ऊर्जा से भरा हुआ रहने वाला है। मनोबल मजबूत होने के कारण स्थिति हर प्रकार से आपके पकड़ में रहेगी। कार्य क्षेत्र पर सभी आपकी दूर दृष्टि की प्रसंशा करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा उतारचढ़ाव वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ श्याम के समय तीखी तकरार हो सकती है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन जातक का झुकाव अध्यातम की ओर अधिक रहेगा। धार्मिक कार्यो में आस्था बढ़ेगी, पूजा-पाठ के लिए समय निकाल लेंगे मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। आज कोई अटका हुआ कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएगा। विरोधि परास्त होंगे। पुराने मित्र से फोन पर बातचीत होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सिर दर्द से परेशान रहेंगे।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जातक का मन उदास रहेगा। कार्य को करने की जल्दबाजी में हानि हो सकती है। सेहत में दिनभर उतार चढ़ाव लगा रहने से कार्य करने में उत्साह नही दिखाएंगे। नौकरी पेशा वर्ग की सहकर्मी के साथ कहासुनी हो सकती है। गलतफहमी के कारण पिता से बहस हो सकती है।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन जातक का आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। दिन के मध्य में आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। काम-काज में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। सेहत सामान्य रहेगी। आज शादी समारोह में सम्मलित हो सकते हैं।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन जातक का अधिकांश समय यात्रा में व्यतीत होगा। शारीरिक रूप से चुस्त रहने का लाभ कार्य क्षेत्र पर मिलेगा। आज नये मित्र बनेंगे। आज भविष्य के लिए धन की बचत कर सकते हैं। उधार दिये हुए पैसे वापस मिलने का योग है। रिश्तेदारी में जाने की योजन बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हों सकते है।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन जातक के मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर सम्मान या पुरुस्कार भी प्राप्त कर सकते है। परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आपके विचार पसंद किए जाएंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। घर का वातावरण प्रसन्नमय रहेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन व्यापार में वृद्धि होगी। कोई पुरानी सोची हुई योजना को क्रियान्वित करेंगे। परिवार का सहयोग और साथ प्राप्त होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा अन्यथा भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। आज वाहन खरीदने का योग है। आज परिवार के साथ डिनर घर से बाहर कर सकते हैं।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन जातक का उतार चढ़ाव वाला रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी, लेकिन स्वार्थ सिद्धि भी रहेगी। आज महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण न होने के कारण मानसिक तनाव महसूस करेंगे। शाम का समय दिन की अपेक्षा ठीक रहेगा। बच्चों के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। रात्रि के समय जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज प्रातः काल का समय जातक का व्यस्तता भरा रहेगा, घर पर मेहमान के आने के योग है। घर की आवश्यक चीजों पर धन खर्च होगा। नौकरीपेशा जातक किसी कारण से कार्य स्थल से जल्दी घर आ जाएंगे। आज परिजनों से कहासुनी होना संभव है। किसी को न चाहकर भी आर्थिक मदद करनी पड़ेगी परिवार में चहल पहल बनी रहेगी। अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे।
(Rashifal source- dainik jagran)




