Disha Patani news: वाराणसी गंगा आरती करने पहुँची दिशा पाटनी, प्रोजेक्ट की चल रही शूटिंग
Disha Patani news: Disha Patani reached Varanasi to perform Ganga Aarti, shooting of the project is going on
दिशा पाटनी इस वक्त वाराणसी में है और अपने किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं. हाल ही में दिशा वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती करती नज़र आईं. इस दौरान उन्होंने बोल्ड क्रॉप टॉप पहना हुआ था और उसे अपनी शॉल से ढका हुआ था. कई लोगों का उनका ये पहनावा पसंद नहीं आया वे उनकी इन तस्वीरों पर व्यंग्यात्मक कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा, ‘पू बनी पार्वती’, तो दूसरे ने लिखा, ‘एथनिक वियर में कितनी अच्छी लग रही हैं’. नेटिज़न्स में से एक ने मज़ाक किया, ‘मैं उम्मीद कर रहा था कि वह कुछ ऐसा पहनेगी जो उसे वहां नहीं पहनना चाहिए.
नए वीडियो में दिशा शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती कर रही हैं. उन्होंने बैगी ट्राउजर के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप पहना हुआ था और टॉप पर शॉल भी था. अनुष्ठान के समय वह कुछ पंडितों और अन्य भक्तों से घिरी हुई थी. वीडियो को एक फैन अकाउंट से शेयर किया है.
इस बीच, दिशा ने अपनी वाराणसी यात्रा की कोई झलक शेयर नहीं की है. बता दें, एक्ट्रेस अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स ऑनलाइन फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. वह इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं और अकेले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके 50 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं.
Source- india.com



