Betul crime news: महुआ बिनने गए वृद्ध का जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका

Betul crime news: बैतूल चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम घावड़ाखार के जंगल में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि वृद्ध महुआ बिनने के लिए जंगल गया था। जिसका शव जंगल में पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। चिचोली थाना प्रभारी तरून्नुम खान ने बताया कि घावड़ाखार के जंगल में वृद्ध का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मृतक की शिनाख्त मदरसा पिता गिराती धुर्वे (55) के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक मृतक महुआ बिनने के लिए घावड़ाखार के जंगल में गया था। वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। शुक्रवार की शाम को वृद्ध का शव जंगल में पड़ा मिला है। पुलिस के मुताबिक शव दो से तीन दिन पुराना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया।
Betul BRC Suspend news today: शाहपुर बीआरसी को कमिश्नर ने किया निलंबित, लापरवाही बरतने पर गिरी गाज
गर्दन पर मिले चोट के निशान( scar on neck)
चिचोली थाना प्रभारी तरून्नुम खान ने बताया कि वृद्ध के शरीर पर गर्दन के पास चोट के गंभीर निशान मिले है। जिससे वृद्ध की हत्या किए जाने की भी आशंका है। पुलिस इस मामले में परिजनों से भी चर्चा कर रही है और बयान दर्ज किए जाएंगे। यह पता लगाया जा रहा है कि वृद्ध का किसी से कोई विवाद तो नहीं था। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल पाएंगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।



