Betul Accident News Today: ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत, इधर युवक ने पेड़ पर लगाई फांसी
Betul Accident News Today: बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र के ग्राम सावंगा निवासी युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैलाश पिता नानू हजारे 28 वर्ष निवासी सावंगा शुक्रवार की रात को किसान शंकर भादे के खेत में ट्रैक्टर लेकर गया।
शनिवार सुबह टै्रक्टर सावंगा मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से कैलाश की मौत हो गई। हादसे की जानकारी गोलू पंवार ने कैलाश के परिजनों को दी। आस-पास के लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे कैलाश को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।
युवक का खेत में पेड़ पर लटका मिला शव(Dead body of a young man found hanging on a tree in the field)
बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम सांडिया निवासी युवक का खेत में पेड़ पर शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मुलताई पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सांडिया निवासी महेन्द्र पिता गुणवंत देशमुख शनिवार सुबह नाश्ता करके खेत गया। जब परिजन लगभग 11 बजे खेत पहुंचे तो महेन्द्र का शव खेत में पेड़ पर लटका मिला। रस्सी का फंदा बनाकर युवक ने आत्महत्या करने की संभावना जताई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि महेन्द्र ने आत्महत्या जैसा कदम किस कारण से उठाया है, यह जानकारी उन्हें भी नहीं है। सुबह जब वह घर से नाश्ता करके निकला तब खुश था। ऐसी कोई संभावना नहीं थी कि वह आत्महत्या कर लेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



