Gold-Silver Rates Today: सोने- चांदी के बढ़ते दामों पर नहीं लग रहा ब्रेक, फिर हो गई बढ़ोतरी

Gold-Silver Rates Today: There is no brake on the rising prices of gold and silver, then there is an increase

Gold price today, 31 March, 2023: सोना चांदी की रफ्तार में ब्रेक नहीं लग पा रहा है। लगातार दामो में बढ़ोतरी होने लगी है। दाम बढ़ने से ग्राहकों के चेहरे पर भी मायूसी देखी जा रही है। सोने चांदी के दाम सुपर रफ्तार में आगे बढ़ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार भारतीय सर्राफा बाजार में  शुक्रवार  31 मार्च, 2023 को सोने और चांदी के दाम में बढोतरी हुई है। सोने की कीमत 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी का भाव 71 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 59715 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 71446 रुपये है। सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

IPL-2023 News Today: आईपीएल 2023 का आगाज: पहला मैच चेन्नई सुपर किंग और गुजरात टाइटंस के बीच

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 59335 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो शुक्रवार सुबह  59715 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगा हुआ है। बता दें कि गुरुवार को रामनवमी की छुट्टी के कारण रेट जारी नहीं किए गए थे। जब छुट्टी के बाद सराफा बाजार के रेट आए तो दाम पढ़ते देख लोगों के होश उड़ गए।

MP Today News: आज 1 अप्रेल से प्रॉपर्टी महंगी होगी , टोल टैक्स बढ़ेगा, आहाता बंद होंगे सहित कई बदलाव होंगे

जानकारी के अनुसार वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 59476 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 54699 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 44786 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड शुक्रवार महंगा होकर 34933 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 71446 रुपये की हो गई है। दाम बढ़ने के कारण सराफा बाजार में भी रोनक कम देखने को मिल रही है। आभूषण खरीदने के लिए दाम कम होने का इंतजार कर रहे हैं। अभी कुछ दिन में ही विवाह समारोह की भी शुरुआत होने वाली है।

Related Articles

Back to top button