Betul Railway Track Suicide News: युवक ने भाई को फ़ोन पर कहा मेरी बाईक ले जाना और कर ली आत्महत्या, रेलवे ट्रेक पर मिला शव

Betul Railway Track Suicide News Today: कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सेलगांव निवासी सतीश पिता लक्ष्मी बारंगा उम्र 35 वर्ष का आठवां मिल के पास रेलवे ट्रेक पर शव पड़ा मिला है।

कोतवाली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि युवक ने रात लगभग 1.30 बजे अपने भाई को फ़ोन लगाया और कहा कि मेरी बाईक घर लेकर चले जाना । इतना कहने के बाद युवक का फ़ोन कट हो गया। शुक्रवार सुबह  रेलवे ट्रेक आठवा के पास उठाव का शव मिला है। पुलिस ने युवक द्वारा आत्महत्या करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button