Cricket Match News: आमला की टीम में 40 रन से जीता मैच, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त
Cricket Match News: आमला प्रीमियर लीग समिति द्वारा स्वर्गीय राजा खातरकर की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय वनडे लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा वनडे खेला गया।
मैच के प्रारंभ में धनाराम खातरकर,गोपाल खतारे द्वारा स्वर्गीय राजा खातरकर के छायाचित्र पर माल्या अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर मैच शुरू किया गया।सतीश मीणा,चंदन मानू,गोल्डी ठाकुर द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया गया।
आमला क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।35 ओवरों के मैच में 31.1 ओवर में 211 रन बनाकर आलआउट हो गई। आमला से कुणाल पाल ने 57 बॉलोंपर 65 रन बनाए राकेश ने 28 बॉल पर 36 रन बनाए शुभम ने 24 पर 33 रन बनाए।वही इसके अलावा एस के क्रिकेट क्लब भोपाल के गेंदबाज गोपी ने 4 ओवर 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए।आशीष काजले ने 7 ओवर कर 4 विकेट प्राप्त किये,व्रज चौहान ने 6 ओवर कर 2 विकेट लिए।इस प्रकार 211 रन पर आमला टीम की इनिंग समाप्त की।दिलीप डोमने और गोपाल खतारे द्वारा मैच संचालित किया गया।भोपाल की टीम इस लक्ष्य को हासिल करने उतरी ओपन बल्लेबाजी करने आये हर्षवर्धन यादव और दिनेश चौधरी 6 ओवर में 40 रन के टोटल पर दोनो ही बल्लेबाज आउट होकर लौट गए।इसके बाद कप्तान ऋषभ करोसिया ने अधिकतम 32 रन बनाए।आमला 40 रनों से मैच जीतकर 2-0 की बढ़त बनाया।मेन ऑफ द मैच कुणाल पाल रहे।


