Kuno National Park News: कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाये मादा चीते की मौत: 8 चीतों को प्रधानमंत्री ने छोड़ा था
Kuno National Park News Today: कूनाे नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों मैं एक मादा चीते की मौत हो गई है। मादा चिता किडनी की बीमारी से पीड़ित होना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार नामीबिया से 17 सितंबर को 8 चीतों को लाया गया था। इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाड़े में छोड़ा गया था। इनमें 5 साल की मादा साशा भी शामिल थी।एडिशनल चीफ सेक्रेटरी जेएन कंसोटिया ने बताया कि फीमेल चीता सोमवार को मृत अवस्था में मिली है, मौत कब हुई, यह फिलहाल नहीं बताया जा सकता है। भोपाल से फॉरेस्ट और वेटनरी डॉक्टरों की एक टीम कूनो पहुंच गई है।उल्लेखनीय है कि हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों की दूसरी खेप कूनो लाई गई थी।
OnePlus Mobile News: गदर मचाने आ रहा है वनप्लस का 5G मोबाइल, शानदार कैमरा और दमदार बैटरी
15 अगस्त 2022 को नामीबिया में साशा का ब्लड टेस्ट किया गया था, जिसमें क्रियेटिनिन का स्तर 400 से ज्यादा था। इससे ये पुष्टि होती है कि साशा को किडनी की बीमारी भारत में लाने से पहले ही थी। कूनो में 22 जनवरी को डॉक्टरों के दल ने साशा को डेली मॉनिटरिंग के दौरान सुस्त पाया था। वेटनरी डॉक्टरों ने मेडिकल जांच करने के बाद रिपोर्ट दी थी कि उसे इलाज की जरूरत है। उसी दिन उसे क्वारटाइन बाड़े में लाया गया। इस दौरान उसका ब्लड सैंपल भी लिया गया। टेस्ट वन विहार राष्ट्रीय उद्यान की लैब में किया गया था। इसकी रिपोर्ट के आधार पर तत्काल भोपाल से एक दल पोर्टेबल अस्ट्रासाउंड मशीन के साथ कूनो राष्ट्रीय उद्यान भेजा गया था।
(News source- dainik bhaskar)



