Betul Weather : बैतूल में वज्रपात का यलो अलर्ट जारी, शाम को हुई झमाझम बारिश

बैतूल– किसानों को अभी बारिश और ओलावृष्टि से राहत मिलने की संभावना बहुत कम दिखाई दे रही है।
रविवार को दोपहर में भले ही धूप खिल गई। शाम को फिर जोरदार बारिश हुई। पिछले दो तीन दिनों में यह देखने को मिल रहा है कि सुबह और दोपहर को धूप निकलती है और शाम को बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार को एडवाइजरी जारी की जिसमे बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल में गरज -चमक के साथ वज्रपात होने का यलो अलर्ट जारी किया है। 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।



