Betul: आकाशीय बिजली गिरने 33 बकरियों और 2 बैलों की मौत

बैतूल- जिले के शाहपुर क्षेत्र के ग्राम पावर झंडा में आकाशीय बिजली गिरने से 33 बकरियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पवार झंडा निवासी चार लोग बकरियां चारा रहे थे। बारिश होने पर बकरियां महुआ के पेड़ के नीचे खड़े  थी।

 

दोपहर को पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे 33 बकरियों की मौत हुई है। हादसे में 4 लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है। अधिकारियों ने पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी है। वही पाढर क्षेत्र के ग्राम आवरिया में आकाशीय बिजली गिरने से 2 बैलों की मौत हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button