Betul News: भंडारपानी के जंगल में बाघ की आमद से ग्रामीणों में दहशत: कई मवेशियों का किया शिकार

Bagh Ne Kiya Maveshiyon ka Shikar: बैतूल- उत्तर वन मंडल क्षेत्र के घोड़ाडोंगरी ब्लाक के ग्राम भंडारपानी सतपुड़ा टाईगर क्षेत्र के जंगल में इन दिनों बाघ की आमद से ग्रामीण दहशत में है। बाघ ने कई मवेशियों शिकार किया है। भंडारपानी निवासी भगलू पिता सुदद्दु कोरकू ने बताया कि 8 मार्च को बाघ ने एक बैल और दो बछड़ों का शिकार किया है। मवेशियों की मौत से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।
वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है। जंगल क्षेत्र में बाघ के पगमार्क मिलने का दावा किया जा रहा है। बाघ की मौजूदगी के कारण ग्रामीणों में दहशत है। रात के समय ग्रामीण घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। हमेशा ही डर बना रहता है कि कहीं बाघ उन पर हमला न कर दे। बाघ की मौजूदगी को लेकर जानकारी के लिए वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।

10 March 2023 Ka Rashifal: मेष राशि आज व्यर्थ की उलझन व तनाव मिल सकता है



