MP Weather News: मध्य प्रदेश के 3 संभागों में ओलावृष्टि को लेकर का ऑरेंज और 6 संभागों में येलो अलर्ट जारी
मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि को लेकर 3 संभागों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन संभागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।मौसम विभाग भोपाल ने मंगलवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में तथा विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, उमरिया जिलों में ओलावृष्टि होने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इसी तरह भोपाल, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, संभागों के जिलों में तथा खंडवा खरगोन, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी जिलों गरज चमक के साथ बिजली गिरने एवं तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 9 मार्च तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा।
बारिश और तेज हवाएं चलने के कारण कई जगह फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बेमौसम हो रही बारिश के कारण इंसान बेहद चिंतित है।




