Betul: बैतूल बाजार में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव: जांच में जुटी पुलिस

Betul Crime News:-
बैतूल – जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर बैतूल बाजार मैं एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विष्णु वार्ड निवासी चंकी उर्फ संजय पिता जगदीश पवार उम्र 40 वर्ष आज सुबह साढ़े पांच बजे अपने घर से खेत जाने के लिए निकला था l सुबह 6 बजे मृतक की मां दूध लाने खेत पंहुची तो उसने देखा की चंकी झोपड़ी के सामने आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ है l मृतक की मां ने अपने छोटे लड़के रवि को बुलाया और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है मृतक चंकी ने आत्महत्या किन कारणों से की अभी पता नही चल सका है l पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



