Gas Cylinder: कमलनाथ ने चला बड़ा दाव: गैस सिलेंडर 500 रुपये में देने का किया ऐलान

Rasoi Gas Cylinder News
मध्यप्रदेश में आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव में बाजी जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस घोषणाओं पर घोषणा कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा दांव चल दिया है। कमलनाथ ने कहां की मध्यप्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो वह 500 रुपये रसोई गैस टंकी देंगे। गैस के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं जिससे आम जनता त्रस्त हो गई है।
1 मार्च को रसोई गैस सिलेंडरों के दामों में ₹50 की बढ़ोतरी की है घरेलू गैस सिलेंडर गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर 1100 के पार हो गए हैं। बढ़ती महंगाई के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गैस टंकी कम दाम में देने का ऐलान कर दिया है। उल्लेखनीय के पहले भी कमलनाथ ने महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने की बात कही है।



