Betul Accident News: कार से टक्कर के बाद पलटी मिनी बस, 18 श्रद्धालु हुए घायल

Betul Accident News:
बैतूल- ओमकारेश्वर दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस कार से टकराने के बाद पलट गई हादसे में 18 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बैतूल में भर्ती किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नागपुर और पुलगांव निवासी मिनी बस ओमकारेश्वर दर्शन के लिए गए थे वापस लौटते समय ग्राम सोहागपुर बैतूल के आगे हाईवे पर यात्री बस एक कार से टकराने के बाद पलट गई। घटना रविवार सुबह लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। घायलों में यस (20), लक्ष्मी पति प्रकाश (52), प्रगति पति अंकुश (30) , सुनीता पति दिलीप (52), सोमा पति हनुमान (69), संदीप पिता दयाशंकर (40), नंदकिशोर पिता देवलाल (30), सीता देवी (62), सरिता पति उमेश केसरवानी (55), लखन लाल पिता मुन्ना लाल केसरवानी (62), उमेश केशरवानी (62), काजल केशरवानी (25), रानी (25), महेंद्र पिता सुकलप्रसाद (49), प्रकाश (40), दिलीप केशरवानी (66), संतोष (45), और राजेश (45) वर्ष घायल हो गए हैं सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
19 February 2023 Ka Rashifal: मेष राशि वालों के लिए धन कमाने के लिहाज से आज का दिन अच्छा है



