Betul: अज्ञात वाहन ने किसान को कुचला मौत, इधर श्रद्धालुओं से भरी कार पलटी आधा दर्जन घायल
Betul Accident Newsबैतूल- जिले में सड़क हादसे बढ़ते ही जा रही है। दो सड़क हादसे हुए जिसमे एक किसान की मौत हो गई। आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार खेड़ीसावलीगढ़ मार्ग पर बुधवार सुबह खेत जा रहे डहरगॉव निवासी उमेश पिता गणेश नावँगे 45 वर्ष को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया किसान की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उमेश प्रतिदिन की तरह सुबह खेत जा रहा था तभी हादसा हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि शव के कई टुकड़े सड़क पर बिखर गए थे। बड़ी मुश्किल से मृतक की पहचान हो पाई। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
श्रद्धालुओं से भरी कार पलटी आधा दर्जन घायल

जानकारी के अनुसार वर्धा महाराष्ट्र से पचमढ़ी के महादेव दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार की कार मुलताई थाना अंतर्गत हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए, इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार रात लगभग 10:45 बजे हुआ है। दुर्घटना थाना मुलताई के अंतर्गत ड्रीम्स प्ले स्कूल के पास हाइवे रोड पर घटित हुई है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के सांवली बुजुर्ग कारंजा जिला वर्धा से 11 लोग जायलो वाहन से पचमढ़ी महादेव दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी अचानक मुलताई पट्टन रोड पर सोयाबीन प्लांट के पास मोड में जायलो वाहन अनियंत्रित हो गया और 3 पलटी खाई। गाड़ी में सवार किशनलाल भाउराव मुन्नी, स्वप्निल महादेव ढोले, बबन महादेव ढोले, शंकर साहेबराव बोबडे, धनराज रामराव डोबारे, रूपचंद पूंजा जी गाकरे, उमेश शामराव गुवाड़े घायल हो गए। सड़क दुर्घटना की सूचना भाजपा युवा मोर्चा मुलताई मंडल अध्यक्ष निखिल जैन ने डायल 100 और 108 को दी। इसके बाद डायल-100 पर तैनात कॉन्स्टेबल दुर्गेश ठाकुर और पायलट पंकज डहारे और 108 पर तैनात जितेंद्र पाल मौके पर पहुंचे और सभी।घायलों को तत्काल मुलताई अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टर मानव, ड्रेसर सुरेंद्र लहारिया, वार्ड बाय बदन सिंह एवं नर्सिंग ऑफिसर ने तत्काल सभी का प्राथमिक उपचार किया। वहीं गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गंभीर घायलों में स्वप्निल, शंकर और किशन लाल शामिल है।
Gold-Silver Prices Today: आज भी सोना सस्ता हुआ चांदी में आई तेजी


