Betul Accident News: कार ने बाईक को मारी टक्कर, वृद्ध की मौत: बेटा और पत्नि गंभीर रूप से घायल

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Betul Accident News

बैतूल। सोमवार की शाम को बैतूलबाजार के पास एक कार ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। वहीं पुत्र और पत्नि गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को बैतूलबाजार के पास एक अज्ञात कार ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में बैतूलबाजार निवासी राधेश्याम पिता ब्रजलाल मासोदकर (65) की मौके पर ही मौत हो गई है। पुत्र शोभाराम (45) और पत्नि शांताबाई (55) घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। बताया जा रहा है कि तीनों बाईक से अपने रिश्तेदारों के यहां कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया। कार चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाई गई जिसमें कारण हादसा हुआ है। मृतक वृद्ध का मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

Valentine Day: वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट की दुकानों में रौनक: जमकर हो रही है खरीदारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button