Valentine Day: वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट की दुकानों में रौनक: जमकर हो रही है खरीदारी
Valentine Day News betul
बैतूल- वेलेंटाइन डे मौके पर बाजार में काफी रौनक देखने को मिली। लोगों ने गुलाब फूलों के साथ टेडीबियर सहित अन्य उपहारों की खूब खरीदारी की। आज मंगलवार को वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। इसे मनाने के लिए युवा वर्ग में खासा उत्साह दिख रहा है। वेलेंटाइन डे को लेकर फूल और गिफ्ट की दुकानें सजी हुई।
सोमवार को गिफ्ट व फूल खरीदने के लिए दुकानों पर युवाओं की भीड़ देर शाम तक लगी रही। वही आज मंगलवार के दिन भी बाजार मैं खरीदारी को लेकर रौनक थी। महिलाओं ने भी अपने सगे संबंधियों को उपहार देने के लिए खरीदारी की। महिलाओं की पहली पसंद गुलाब के फूल और टेडीबियर रहे। कोठीबाजार बैतूल में संचालित आर्चीस गिफ्ट गैलरी के संचालक देवेश दुबे ने बताया कि इस बार टेडीबियर ,म्यूजिकल ग्लास, कपल बर्ड, हार्ट फोटो फ्रेम, , लप, मेगनेट हार्ट की रिंग, लव कोटेशन, लव मैसेज बॉटल, ब्रेसलेट एंड रिंग, लव ग्रीटिंग कार्ड, फोटो फ्रेम



