Betul: पाथाखेडा में खदाने शुरू करने का मामला सांसद ने लोकसभा में उठाया

बैतूल । बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद दुर्गादास उइके ने जिले के कोल एरिया पाथाखेडा में दो नई खदाने शुरू करने का मामला सोमवार को लोकसभा में उठाया।
लोकहित विषय पर अपनी बात रखते हुए सांसद ने कहा कि सतपुडा की सुरम्य वादियो में स्थित बैतूल जिले के पाथाखेडा कोल माईन्स क्षेत्र में कोयला प्रचुरमात्रा में उपलब्ध है। इस क्षेत्र में देश के अनेक प्रांतो के कामगार रहते है। उन्होने सदन का ध्यान आकृर्षित करते हुए कहा कि पाथाखेडा क्षेत्र में दो नई खदाने शुरू करना प्रस्तावित है। क्षेत्र के कामगारो तथा स्थानीय जनता ने इस सबंध में धरना प्रदर्शन भी किया हैै। उन्होने सदन के माध्यम से कोयला मंत्री से दो नवीन खदाने शीघ्र शुरू करने की मांग की है।



