Betul: पिकअप पलटी 17 घायल: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर एक की मौत

 

Betul Accident News

बैतूल- दो सड़क हादसे हुए जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक धाराखोह के पास सोमवार दोपहर करीब 1 बजे मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार 17 मजदूर घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। वही दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार धाराखोह के पास मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे में 17 मजदूर घायल हुए हैं। जिन्हें घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं दो मजदूरों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घायल मजदूर सोहन उइके ने बताया घोड़ाडोंगरी तहसील के फुलगोहान एवं दुधावानी गांव की 40 मजदूर पिकअप में सवार होकर रेलवे ट्रैक पर काम करने के लिए धाराखोह जा रहे थे। इसी दौरान धाराखोह के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे में 17 मजदूर घायल हो गए। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ट्रेक्टर ने मोटरसायकल सवार को मारी जोरदार टक्कर एक मृत दो
गंभीर

खेड़ी सावली गढ़
बीती रात 8 बजे परतवाड़ा स्टेट हाइवे पर एक अज्ञात टेक्टर ने खेड़ी से एक
किलोमीटर दूर मोड़ीढाना के पास
मोटर सायकल पर सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे
लायवानी महूढाना निवासी केशवराव कासदे की घटना स्थल
पर ही मौत हो गयी वही प्रिया नामक महिला और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये घायलों को 108 से जिला अस्पताल ले जाया गया। मृतक केशवराव का शव घटना
स्थल पर ही देर रात तक पड़ा
रहा इधर खेड़ी पुलिस टेक्टर की
तलाश करने में लगी है।टेक्टर
मोटरसायकल को ठोस मारकर
भाग गया कुछ ग्रामीणों ने टेक्टर
को कनारा मार्ग से भागते देखा है
लेकिन पहचान नही कर पाए वही
ग्रामीणों ने मदद कर 108 को फोन लगाया और घायलों को अस्पताल भेजा मौके पर खेड़ी चौकी से भी पुलिस मौके पर पहुच गयी थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button