Betul: रात में चाट की दुकान में हुआ धमका: दुकान जलकर खाक

बैतूल- नेहरू पार्क चौपाटी में एक चाट की दुकान में अचानक धमाका हो गया और दुकान जलने लगी। दुकान में आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी मौके पर गाड़ी ने पहुंचकर आग बुझाई इस आगजनी में लाखों रुपए का नुकसान होना बताया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैतूल नेहरू पार्क की चौपाटी में बबलू यादव की चाट चाइनीज की दुकान में आग लग गई। घटना स्थल के आस पास के लोगो का कहना है कि एक धमाके की आवाज आई और देखा तो दुकान से आग की लपटें निकल रही थी। घटना की जानकारी नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को दी मौके पर पहुंची गाड़ी ने आग बुझाई। गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि दुकान संचालक लगभग 10:00 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था 12:30 के करीब दुकान में आग लग गई। पुलिस आगजनी मामले की जांच कर रही है।

9 February 2023 Ka Rashifal: तुला राशि वाले आज अपने शत्रुओं से सावधान रहें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button