Gold Price Today: सोने – चांदी के दामों में लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोतरी

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Gold Silver Price Today: मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की, जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 75 रुपये की तेजी के साथ 57,332 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी के लिए सोने का अनुबंध 16,709 लॉट के कारोबार में 75 रुपये या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 57,332 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,894.20 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

चांदी का वायदा भाव बढ़कर 67,740 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया, जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 211 रुपये की तेजी के साथ 67,740 रुपये प्रति किग्रा हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 211 रुपये या 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 67,740 रुपये प्रति किग्रा हो गया जिसमें 14,279 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 57,700 रुपये है। जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 57,700 रुपये में बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 57,600 रुपये है। कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 57,550 रुपये है। मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 57,550 पर बिक रहा है। बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 56,340 रुपये का है। हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 57,550 रुपये का है। चंडीगढ़ में सोने की कीमत 57,700 रुपये है। लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 57,700 रुपये है।जारी है मुनाफावसूली

जेरोम पॉवेल द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि पर कम आक्रामक रुख का संकेत देने के बाद बुधवार की सुबह सोने की कीमतों में सपाट कारोबार हुआ। अप्रैल 2023 के लिए एमसीएक्स पर पीली धातु का वायदा अनुबंध इंट्राडे ट्रेड में 57,259 प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली कर रहा है।

(News source- dainik jagaran)

Betul: पप्पू कड़वे का आरोप बोले मृतक लल्लू को मैंने गंज चौकी में देखा था इतना मारा की हाथ पैर सूजे थे और मवाद निकल रहा था

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button