Betul: पप्पू कड़वे का आरोप बोले मृतक लल्लू को मैंने गंज चौकी में देखा था इतना मारा की हाथ पैर सूजे थे और मवाद निकल रहा था

बैतूल- चोरी के शक में पकड़े गए 2 युवकों में से विनोबा नगर में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक लल्लू पिता काशीराम माथनकर की मंगलवार को संदिग्ध मौत हो गई। इस मामले में लापता युवक के पिता के बयान ने फिर सनसनी फैला दी है।

पप्पू कवड़े ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया गया कि मैंने लल्लू को शुक्रवार और शनिवार को पुरानी गंज चौकी में देखा था लल्लू को इतना मारा था कि उसके पैर सूज गए थे और पैर से मवाद निकल रहा था। श्री कवड़े ने बताया कि पुलिस ने मेरे बेटे पंकज कवड़े को उठाया था अभी तक मेरा बेटा लापता है। एक बार बेटे का फ़ोन आया तो बात रहा था कि वह नागपुर में है। श्री कवड़े ने बताया कि पुलिस मेरे बेटे को छोड़ती तो वह नागपुर कियू जाता सीधे घर आता। पुलिस जो बोलने लगाया बेटे ने वैसे ही बात की है। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने SP सिमाला प्रसाद  मुलाकात कर इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान विधायक निलय डागा, कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, समीर खान सहित अन्य कांग्रेसी प्रमुख रूप से मौजूद थे। विधायक श्री डागा ने बताया कि पुलिस मृतक लल्लू के परिजनों को डरा धमका रही है। उन्हें कुछ बोलने नहीं दिया जा रहा है। एसपी ने कहा कि इस मामले की बारीकी से जांच की जाएगी।

एसपी से शिकायत करते कांग्रेसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button